अतीक के गुर्गे की प्रयागराज से लेकर जौनपुर तक संपत्तियां होंगी कुर्क
प्रयागराज, अगस्त 19 -- माफिया अतीक अहमद के गैंग के सहयोगी सदस्य जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस व राजस्व विभाग ने मंगलवार को शाहा उर्फ पीपलगांव, रहीमाबाद, कटहुला गौसपुर और चंद्रभानपुर में करीब 25 करोड़ की जमीनें कुर्क की थी। पुलिस अब प्रयागराज से लेकर जौनपुर तक उसकी संपत्तियों को जांच के दायरे में लाकर कुर्की करने की तैयारी में जुटी है। मूलरूप से जौनपुर के सोंगरा मनी पट्टी गांव निवासी जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे ने शाहा उर्फ पीपलगांव में भी अपना ठिकाना बनाया था। उसने गैंग बनाकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के गैंग के सहयोगी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क उसके खिलाफ धूमनगंज और एयरपोर्ट थाने में आठ मामले दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो जौनपुर में विद्यालय,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.