प्रयागराज, अगस्त 8 -- माफिया अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान को शनिवार देर शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफनाया गया। जनाजे में हजारों लोगों के पहुंचने की बात सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अबान का शव लेकर उसका भाई अहजम रोते हुए कब्रिस्तान पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उसके पीछे कब्रिस्तान के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगी। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने सख्ती की।मां शाइस्ता जनाजे में नहीं पहुंचीं अबान की मां शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में श...