फतेहपुर, अगस्त 10 -- फतेहपुर। अतीक अहमद के नाम का हवाला देकर टोलकर्मियों को धमकाने और उन पर वाहन चढ़ाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। आठ अगस्त को कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे वाहनों के एक काफिले ने बड़ौरी और कटोघन टोल प्लाजा पर टोल देने से बचने के लिए कर्मचारियों से अभद्रता की। आरोप है कि टोलकर्मियों को गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई और उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। दोनों टोल प्लाजा प्रबंधकों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बड़ौरी टोल प्लाजा के प्रबंधक जितेंद्र सिंह के मुताबिक, आठ अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे टोल बूथ नंबर छह से वाहनों का एक काफिला निकला। यह भी पढ़ें- अतीक के बेटे अली की पुलिस वैन के पीछे रही 21 प्राइवेट गाड़ियों पर FIR, रास्ते में हुआ ये कांड उस समय माफिया अतीक अहमद का पुत्र अली को पुलिस अभिरक्षा...