अतीक अहमद के बेटे जेल से आएंगे तब भुगतोगी अंजाम..., उमेश पाल की पत्नी जया को धमकी
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की पत्नी जया पाल को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तथाकथित लोगों ने माफिया अतीक अहमद के बेटों के जेल से आने के बाद अंजाम भुगतने तक की धमकी दी है। जया पाल ने मंगलवार शाम धमकियों के स्क्रीनशॉट के साथ धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। अधिवक्ता उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े अतीक गैंग ने गोली व बम मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए थे। इसी मामले में स्वर्गीय उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कोर्ट में पहुंची। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद शाम को धूमनगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में कुछ लोगों पर सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने तक की धमकी देने का आरोप लगाया। उधर, डीसीपी नगर सागर जैन ने बताया कि तहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.