नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट यूपी की उन सीटों में शामिल है, जहां राजनीति, अपराध और बाहुबल की कहानी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। कभी इस सीट पर अतीक अहमद का एकछत्र राज था। लगातार पांच चुनाव जीतकर उसने इसे अपना राजनीतिक गढ़ बना लिया था। 2004 में बसपा के राजू पाल की जीत और हत्या ने यहां की राजनीति का रुख बदल दिया। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने पति की हत्या के बाद चुनावी मैदान में उतरकर अतीक को सीधी चुनौती दी। 2007 और 2012 में लगातार दो चुनाव जीतकर बसपा का प्रभाव स्थापित किया। इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह ने जीत दर्ज की। यहां पिछले दो चुनाव में आमने-सामने रहे तीन प्रत्याशी इस बार एक ही पाले में हैं। भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ 2017 और 2022 में सपा ने अलग-अलग प्रत्याशी उतारे...