प्रयागराज, अगस्त 6 -- मारे गए माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी प्रयागराज (इलाहाबाद) में जिस परिवार के नाम से लोग कांपते थे, आज उस परिवार का वजूद लगभग मिट चुका है। गुरुवार को अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। तांगेवाले के बेटे से 'डॉन' बनने और फिर पूरे परिवार के खाक में मिलने तक, अतीक अहमद की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ था अतीक का खौफ, कैसे हुआ उसका अंत और अब उसके परिवार में कौन-कौन बचा है।17 की उम्र में मर्डर और जुर्म की दुनिया में एंट्री अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज इलाहाबाद में तांगा चलाते थे। अतीक पढ़ाई में कमजोर ...