रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कम समय में लगभग साढ़े तीन लाख वल्नरेबल पापुलेशन की टीबी स्क्रीनिंग करने पर एन टीईपी कर्मचारियों व सीएचओ की तारीफ की लेकिन स्क्रीनिंग सापेक्ष एक्स रे न होने पर रोष भी जताया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संवेदनशील व अति संवेदनशील शील क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग और एक्स रे हो रही है। जिससे क्षेत्र में एक्टिव टीबी के रोगी खोजें जाए। वल्नरेबल पापुलेशन के तहत वह सभी आम व्यक्ति आते हैं जिनमें टीबी होने का खतरा ज्यादा होता है। आमतौर पर एचआईवी ग्रसित, हाई या लो ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, हाइपरटैंशन, बीएमआई आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...