सीवान, जनवरी 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के सदर अस्पताल को उत्क्रमित कर अति विशिष्ट अस्पताल में परिवर्तित करने के लिए कुल 11 विभागों को दुरुस्त किया जाएगा। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कवायद भी तेज कर दी है। इसके तहत अस्पताल के 11 प्रमुख विभागों में उपलब्ध संसाधन, मानव बल, उपकरण व अन्य सुविधाएं मानक के अनुरूप हैं या नहीं, इसका विस्तृत गैप असेसमेंट किया जा रहा है। इस आकलन के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि अति विशिष्ट अस्पताल के लिए किन-किन सुविधाओं की अभी कमी है और क्या-क्या अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार, जिन विभागों का मूल्यांकन किया जा रहा है, इनमें इमरजेंसी ओटी, मैटरनल ओटी, जेनरल ओटी, आई ओटी, ऑर्थोपेडिक विभाग, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, ईएनटी ओपीडी, डेंटल ओपीडी, फिजियोथैरेपी व आईसीयू शामिल है। इन सभी व...