चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। जिले में अति मलेरिया प्रभावित गांवों में 20 मई से प्रथम चक्र का डेल्टा मेथरिन कीटनाशक द्वारा प्रत्येक घर के अंदर छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए प्रखण्ड स्तरीय सक्षम कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने वेक्टर बॉर्न डिजीज से संबंधित समीक्षा बैठक में मंगलवार को दी । बैठक सदर अस्पताल सभागर में हुई। सिविल सर्जन ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला सहित पूरा कोल्हान प्रमंडल मलेरिया का अति प्रभावित क्षेत्र है। मलेरिया के संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर या स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत ग्रामों में संबंधित ग्राम की सहिया, एम्पीडब्ल्यू, एएनएम द्वारा सतत् निगरानी की जाएगी। प्रत्येक माह के 09 तारीख को सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व जांच के ...