सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- सुलतानपुर। शासन ने अतिगरीब परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओ से जोड़ने की पहल की है। चिन्हित अतिगरीब परिवारों को अब 16 योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जाएगा। जिले में ऐसे परिवारो को सम्बन्धित विभागों की ओर से सत्यापन करने का आदेश जारी किया गया है। जिससे विभिन्न योजनाओं से जोड़कर गरीब रेखा से ऊपर उठाया जा सके। वर्ष 2024 में प्रदेशभर के 57हजार 595 गांवों में हुए सर्वे में 12.36 लाख परिवार अतिगरीब के रूप में चिन्हित किए गए थे। इसमें सुलतानपुर जिले की 979 ग्राम पंचायतों के 22 हजार 838 परिवार शामिल है। अतिगरीब की श्रेणी में शामिल परिवारों को अभी तक आठ योजनाओं से जोड़ने का कार्य चल रहा था। जिसमें वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पीएम किसान, आवास, जनआरोग्य, श्रमकार्ड से जोड़ने के लिए सम्बन्धित विभागों की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.