दरभंगा, अप्रैल 26 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के अतिहर बेलवा में श्री विष्णु यज्ञ व दिव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर्षोल्लास के माहौल में हुआ। विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने कहा कि बेलवा गांव में हुए इस भव्य आयोजन से आसपास के इलाकों में भी भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के लिए लिए यह गौरव का विषय है कि 50 वर्षों के लंबे अंतराल पर दूसरी बार इस नौ दिवसीय भव्य यज्ञ का आयोजन बेलवा में हुआ है। कहा कि इस नौ दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण आदि में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री राम कथा सह यज्ञ महोत्सव शुरू यह भी पढ़ें- मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल से यह भी पढ़ें- पंचम्वाण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ

हिंदी हिन्दुस्त...