हमीरपुर, सितम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जय जवान जय किसान एसोसियेशन ने अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से राहत दिलाने की मांग की। किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को देकर की। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, निर्मल सिंह, सूरज कुशवाहा, रामहेत, भोला सिंह, सौरभ यादव, जयपाल, रमेशचंद्र, प्रवीण कुमार यादव, मंगल सिंह व जयपाल सिंह आदि ने बताया कि फसल बीमा योजना के अन्तर्गत टोल फ्री नंबर पर नियमानुसार दर्ज कराने वाले बीमित किसान है। जबकि बैंकों द्वारा अभी तक ऋणी किसानों के बीमा नहीं हो पाये हैं। जबकि लगातार हो रही बारिश से तिल की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- बारिश से फसलों में नुकसान होने पर टोल फ्री पर नंबर शिकायत करें किसान, कराया जाएगा सर्वे जिसका सर...