नैनीताल, सितम्बर 3 -- नैनीताल, संवाददाता। लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्राथमिक अनुभाग के खेल मैदान की सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार के ठीक नीचे कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की कक्षाएं संचालित होती हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय विद्यालय बंद था। लगातार बारिश के बीच शेष संरचना और विद्यालय भवन की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने डीएम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र भेजकर मामले का तत्काल स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी सर्वेक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा दीवार का निर्माण करीब तीन-चार वर्ष पूर्व विधायक निधि से कराया गया था। सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय होने के कारण बड़े स्तर पर दीवार के पुनर्निर्माण और भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए ...