अतिवृष्टि प्रभावित 53 हजार किसानों को मिलेगी राहत, शासन से मिली पांच करोड़ की पहली किश्त
उरई, अक्टूबर 6 -- उरई। संवाददाता जनपद में अतिवृष्टि से फसलों में हुए नुकसान पर जिले के किसानों को जल्दी ही राहत मिलेगी। शासन द्वारा पीड़ित किसानों के लिए पांच करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। पोर्टल पर फीडिंग के बाद किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचेगी। जिला प्रशासन द्वारा नुकसान से राहत की लिए 29 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई थी।
जालौन में अतिवृष्टि का प्रभाव जालौन में इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा तथा 25, 26 और 27 सितंबर को हुई भारी बारिश से फसलों को व्यापक क्षति हुई है। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जिला प्रशासन प्रभावित किसानों और परिवारों को शासन की राहत योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से दिलाने में जुटा है। सरकार द्वारा भी अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। भारी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.