बोकारो, सितम्बर 25 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची से प्राप्त दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बोकारो जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए संभावित जलजमाव, बाढ़ जैसी स्थिति एवं इससे होने वाली जान-माल की क्षति के न्यूनीकरण के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष अजय नाथ झा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सभी संबंधित विभागों को अतिवृष्टि से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। अतिवृष्टि व मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट जारी की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष 24x7 सक्रिय रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06542-247891 एवं 06542-223705 हैं। अपर समाहर्त्ता को जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के रूप मे...