हमीरपुर, अक्टूबर 2 -- बिवांर, संवाददाता। सितंबर माह में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की आस पर पानी फेर दिया है। किसान उम्मीद लगाए थे कि खरीफ की फसल से रबी की फसल के लिए खाद, बीज, पानी की व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन पिछले दो दिन हुई मूसलाधार बारिश ने बची-खुची उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।अब मौसम साफ होने पर किसानों ने बची हुई तिल, मूंग, उड़द की फसल को समेटना शुरू कर दिया है। किसान पिंटू पाठक, हरिओम अवस्थी, आनंद पाठक, हरवंश सिंह, मालिक यादव, कल्लू यादव, संजय यादव ने बताया कि कुछ मौजा में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तो कुछ मौजा में मात्र दस प्रतिशत फसल बची है। खेतों में पानी भरे होने के बावजूद किसान फसल को समेटने में लगे हैं।इस संबंध में नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि फसल का सर्वे कार्य पूरा होने के बाद मुआवजे की उम्मीद है।

हिंदी ह...