सीतामढ़ी, जून 22 -- सीतामढ़ी। नीट की पुनर्परीक्षा में एनटीए द्वारा 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने से परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन में राहत मिली है। वहीं रफ कार्य के लिए इस बार दो अतिरिक्त पेज बढ़ाने से केमेस्ट्री व फिजिक्स के न्यूमेरिकल सवालों को हल करने में सहुलियत हुई। शहर के एमआरडी गर्ल्स हाईस्कूल केन्द्र से परीक्षा देकर आए छात्र अभिषेक, माधव ने बताया कि 15 मिनट के अतिरिक्त समय ने संजीवनी का काम किया। परीक्षार्थियों की माने तो सवालों का स्तर व परीक्षा की गंभीर प्रक्रिया के हिसाब से 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए था। वहीं कई परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली बार नीट की परीक्षा में रफ कार्य के लिए दो पेज के जगह चार पेज की सुविधा दी गई। यह भी पढ़ें- बायोलॉजी के आसान सवालों से राहत, फिजिक्स ने उलझाया इससे न्यूमेरिकल सवालों को हल करने म...