सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि।

बैठक का आयोजन डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 सत्र के लिए निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक की। मौके पर शुल्क निर्धारण तथा विद्यालयों में संचालित हॉस्टलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चें का मौलिक अधिकार है तथा किसी भी पात्र बच्चें को केवल आर्थिक कारणों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता।

विशेष निर्देश उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि आरटीई के तहत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष नामांकन शिविर आयोजित किए जाएं। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा लिए जा रहे शुल्क की भी समीक्षा की गई। साथ ही डीसी...