गढ़वा, दिसम्बर 8 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय बुल्का के प्रांगण में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने रविवार को सामूहिक रूप से पूजा- अर्चना व शिलापट्ट का अनावरण कर किया । उक्त अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चुनाव में किए गए एक- एक वायदे को पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलव्ध कराने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है । कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने किया.मौके पर मुन्ना पासवान, धनंजय साह, सुभान अंसारी, मंसूर अंसारी, फारुक अंसारी, लालमन ...