मुंगेर, मई 15 -- असरगंज, निज संवाददाता। आम जनता को ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जहां एक और सरकार क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलकर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की दवा कर रही है। वहीं असरगंज प्रखंड क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सजुआ अपने स्थापना काल बीते 16 वर्षों के बाद भी सृजित पद पर स्वास्थ कर्मी की पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र के रोगियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र पर सिर्फ ओपीडी सेवा मात्र एक एनएम के सहारे चल रहा है। उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का उद्घाटन 16 वर्ष पूर्व पूर्व स्वास्थ मंत्री शकुनी चौधरी ने किया था। उद्घाटन के समय क्षेत्र के ग्रामीण जनता में खुशी की ल...