गोंडा, सितम्बर 22 -- मनकापुर, संवाददाता। लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील के दर्जनों लेखपालों ने अपने मूल तैनाती क्षेत्र के अलावा अतिरिक्त प्रभार वाले गांवो का बस्ता /अभिलेख तहसील में लाकर मीटिंगहाल में संघ के अध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ल व मंत्री राम पूजन सिंह यादव  की अगुवाई में  जमा कर दिया है। इससे तमाम गांवो के आय, जाति, निवास व अन्य कामों पर विपरीत प्रभाव पडेगा।    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने पूर्व में अपनी तमाम समास्यों एवं मांगो को लेकर मुख्य सचिव को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम उदित पवार को सौंपा था तथा चेतावनी दी थी कि यदि शासन ने मांगे नहीं मानी तो जनपद व तहसील के सभी लेखपाल अतिरिक्त कार्य नहीं करेगे। अतिरिक्त गांवों के राजस्व अभिलेख जमा कर देंगे । लेखपालों ने संघ के माध्यम से कहा था कि अन्तर मंडलीय स्थानान्तरण, 28 सौ रूपये पे ग्रेड डीपीसी बै...