लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। वन विभाग लोहरदगा डिवीजन में रेंजर के तीन पद स्वीकृत हैं और तीनों पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे हैं। लोहरदगा डिवीजन में कुडू,बनारी और लोहरदगा रेंज शामिल हैं। वर्तमान में कूडू रेंज में मांडर के रेंजर सुरेंदर सिंह,बनारी और लोहरदग रेंज में गुमला के रेंजर जान रॉबर्ट तिर्की को अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। गनीमत की बात है कि अतिरिक्त प्रभार के बाद भी बनारी और लोहरदगा रेंज में कोई भी फाइल पेंडिंग नही है। जबकि कुडू रेंज में हाल के दिनों में जंगली हाथियों द्वारा किये गए नुकसान का मामला हल नही हो पाया है। हाल के दिनों में जंगली जानवरों में सिर्फ जंगली हाथियों द्वारा ही हमला कर नुकसान पहुंचाया गया है। वन विभाग के नियमानुसार किसी भी जंगली जानवर के हमले में मृतक और घायल को मुआवजा देने का प्रावधान है, लेकिन अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.