मैनपुरी, जुलाई 20 -- पुत्र की शादी में अतिरिक्त दहेज मांगने पर सिपाही पर परिजनों सहित मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अरुण यादव पुत्र भंवरपाल निवासी अकबरपुर गनु बेवर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन निधि की शादी फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे रोड निवासी आयुष पुत्र धीरेंद्र सिंह के साथ तय की थी। टीके में पांच लाख नकद व अन्य सामान दिया गया। शादी तय होने के बाद पीली चिट्ठी लेकर जब पीड़ित फर्रुखाबाद पहुंचा तो आरोपी दहेज में बाइक की जगह कार की डिमांड करने लगे। पीड़ित द्वारा असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज कर बेज्जत किया गया। पीड़ित का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज देने पर ही शादी की बात कही गई। पुलिस ने धीरेंद्र सिंह पुत्र नरेश सिंह, आयुष पुत्र धीरेंद्र सिंह, अनीता पत्नी धीरेंद्र सिंह, निधि पुत्री धीरेंद्र सिं...