मैनपुरी, जुलाई 17 -- मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज में बुलट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से जमकर मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बुलट बाइक की मांग कर रहे हैं। थाने पहुंची विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती हरदौल आश्रम, गाड़ीवान निवासी साहिदा बेगम पत्नी अवरार अली ने शिकायत की कि उन्होंने अपनी पुत्री उज्मा बानों की शादी दो साल पहले आशू पुत्र यासीन निवासी नगला सुएटा थाना एका जनपद फिरोजाबाद के साथ की थी। शादी में छह लाख रुपया खर्च हुआ। शादी के बाद पति आशू, जेठ सबमान पुत्र यासीन, सास शालीन, ससुर यासीन अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलट बाइक की मांग ...