शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- बंडा। थाना बंडा क्षेत्र के गांव बंड़ी निवासी छाया देवी ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी करन से हुई थी। आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट ससुराल वाले लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 11 जुलाई को पति, ससुर, जेठ और जेठानी ने मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया और उसे घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...