महोबा, जून 6 -- महोबा, संवाददाता। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर थाना के गांव बिलरही गांव निवासी खेमराज राठौर की पुत्री मोहनी ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 मई 2025 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार छतरपुर के ओरछा निवासी अभय राठौर के साथ हुआ था। पिता ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। पति अभय उर्फ भोला, ससुर मुकेश राठौर, सास संगीता, जेठ उदय, जेठानी सहायता, ननद रीतू पत्नी रोहित, वैष्णवी पत्नी संजय राठौर आदि अतिरिक्त दहेज के रूप में 11 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर जान...