हरदोई, फरवरी 26 -- संडीला। ग्राम टिमरूख निवासी प्रियंका वर्मा ने आरोप लगाया कि विवाह के तीन साल बाद भी पति विष्णु, जेठ रामू-श्यामू, ससुर हीरालाल व सास मेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। अतिरिक्त निरीक्षक इन्द्रेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...