हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस, संवाददाता। सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराा है। दर्ज रिपोर्ट मे पीड़िता ने कहा है कि उसका पति सचिन निवासी डोरी नगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़ व ससुराल के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग को लेकर लगातार गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने कहा है कि 21 नवंबर 2021 को हुई उसकी शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पूर्व में महिला थाना हाथरस और कोतवाली में शिकायत हुई, समझौते के बाद भी उत्पीड़न नहीं रूका। 13-14 फरवरी की मारपीट में उसे आंख में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने महिला थाने में ...