फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- अतिरिक्त दहेज की मांग और देवर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाहिता को औरैया में ससुराल में बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ कमरा बंद कर मारपीट की जाती थी। पति ने छेड़छाड़ के विरोध पर उसको मायके में छोड़ा और तीन तलाक देकर भाग गया। कहा कि अगर अतिरिक्त दहेज के दो लाख रुपये नहीं लाई तो दूसरी शादी कर लेगा। एसएसपी के आदेश पर पति, ससुर, दो देवर और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रामगढ़ में दरकशां बानो निवासी मदीना कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी अगस्त 2019 को औरैया के कुदरकोट निवासी मोहम्मद आमिर पुत्र कल्लू के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। उसको ससुराल में परेशान किया जाने लगा। दहेज की खातिर उसको भूखा प्य...