बलरामपुर, फरवरी 28 -- लखनऊ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के मद्देनजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई जा रही है, ताकि त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक यात्री समय पर अपने घर पहुंच सकें। इधर, रोडवेज विभाग ने भी अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। बलरामपुर डिपो के एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि डिपो में 95 बसों का बेड़ा उपलब्ध है। दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ के साथ-साथ गोंडा, बहराइच और बस्ती जैसे आसपास के जिलों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण अब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.