अतिरिक्त कार्यों से बोझ से मूल काम प्रभावित
ललितपुर, मई 15 -- ललितपुर। काम के बढ़ते बोझ और मेहनत के मुताबिक मानदेय समय से नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को पंचायत साहयकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी उनको सौंपा। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में पंचायत सहायकों से ग्राम पंचायत के नियमित कार्यों के अतिरिक्त विभागीय कार्य, सर्वेक्षण, पौर्टलों पर डेटा फीडिंग, निर्वाचन, स्वगणना सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्य कराए जा रहे हैं। इन बढ़ती जिम्मेदारियों की तुलना में वर्तमान मानदेय बेहद कम है। सिर्फ यही नहीं, कार्य करने के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं भी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.