फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने मंगलवार को एक बार फिर बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस बार वह बीके अस्पताल की साफ-सफाई देखकर संतुष्ट दिखी। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त उपायुक्त ने बीके का निरीक्षण कियानिगरानी के दौरान निरीक्षण अतिरिक्त उपायुक्त ने इमरजेंसी में नर्सिंग स्टेशन, रिकॉर्ड और वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कोई बड़ी कमी नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने प्लास्टर रूम, शिशु व एंटी रेबीज टीकाकरण कक्ष निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने अल्ट्रासाउंड और एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की भीड़ देखकर इसे और बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं ओपीडी में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की। चिकित्सकों के व्यवहार और उनकी समय के बारे में जानकारी जुटाई। इस बार अतिरिक्त उपायुक्त के एक परफॉ...