सासाराम, जून 12 -- सासाराम, निज संवाददाता। आगामी 22 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले अतिपिछड़ा अभिनंदन सह आभार समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी क्रम में सासाराम स्थित जिला अतिथि गृह पहुंचने पर अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा समाज की आवाज बताते हुए उनके नेतृत्व में समाज की एकजुटता पर बल दिया। मंत्री ने कहा कि आगामी समारोह अतिपिछड़े वर्ग के सम्मान और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर होगा। यह भी पढ़ें- अतिपिछड़ा अभिनंदन सह आभार समारोह को लेकर मंत्री ने किया जनसंपर्क अध्यक्षता डॉ. शरत चंद्र ...