मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेवा विस्तार और कॉलेजों से सीसीआर जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षक कुलपति से मुलाकात न होने पर कुलपति कार्यालय के बाहर ही बैठ गये। नेतृत्व डॉ. यादवेन्दु रणधीर ने किया। कुलसचिव ने हस्तक्षेप करते हुए अतिथि शिक्षकों और कुलपति के बीच संवाद कराया तथा कहा कि अतिथि शिक्षक आवेदन दें, अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद अतिथि शिक्षक वहां से लौट गए, हालांकि शिक्षकों ने देर शाम तक अधिसूचना का इंतजार किया। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...