चम्पावत, जून 3 -- चम्पावत। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने समर कैंप दिवसों का मानदेय न देने पर नाराजगी जताई। समर कैंप दिवस के दौरान उन्होंने काला फीता बांध कर विरोध जताया। संगठन जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के समर कैंप में अतिथि शिक्षकों ने भी योगदान दिया। बताया कि समर कैंप के समापन के बाद अतिथि शिक्षकों ने मानदेय प्रपत्र अधिकारियों को दिया। लेकिन अधिकारियों ने 26 मई तक ही मानदेय देने की बात कही। उन्होंने मानदेय नहीं देने पर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- चम्पावत में अतिथि शिक्षकों ने विरोध जताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...