मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति के लिए बने ड्राफ्ट में संशोधन के लिए बुधवार को वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय को ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों के सेवा समायोजन हेतु विशेष प्रावधान किया जाए। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष को बढ़ाकर 55 वर्ष किया जाए। लिखित परीक्षा की जगह पर यू.जी.सी. मानदंड के अनुरूप नेट/पीएचडी समेत शोधपत्र तथा अनुभव को आधार बनाया जाए। प्रत्येक वर्ष के अनुभव पर पांच अंक निर्धारित किया जाए। नियुक्ति प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति का प्रावधान किया जाए। बिहार में पदस्थापित सभी अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमित रूप में सामंजन करने के बाद बची रिक्तियों पर नई नियु...