दरभंगा, फरवरी 20 -- केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने गुरुवार को विधानसभा में अतिथि शिक्षकों को भी स्थायी सहायक प्राध्यापकों की तरह सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की सरकार से मांग की। उन्होंने केवटी व सिंहवाड़ा में सरकारी व सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। तारांकित में मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित स्थल दरभंगा एम्स को सिंहवाड़ा प्रखंड से एवं एयरपोर्ट को केवटी प्रखंड से जोड़ने की मांग की। निवेदन के माध्यम से सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर मातृत्व कक्ष निर्माण कराने का निवेदन किया। शून्यकाल में कहा कि निजी अस्पतालों में मरीज के इलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजन को सारा खर्चा देने को कहा जाता है और नहीं देने पर लाश सुपुर्द नहीं करते हैं। ऐसे निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.