भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में पिछले वर्ष अप्रैल में बहाल हुए अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों और अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। उनसे निर्धारित फॉर्मेट में छह अप्रैल तक अतिथि शिक्षकों से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं मांगी गई हैं। इस रिपोर्ट में शिक्षक का नाम, विषय और उनके द्वारा ली गई मासिक व वार्षिक कक्षाओं का पूरा विवरण देना होगा। साथ ही, यह अनिवार्य किया गया है कि यह रिपोर्ट संस्थान के प्रधान द्वारा सत्यापित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...