अतिथि शिक्षकों के नवीनीकरण की प्रक्रिया होगी शुरू : कुलपति
दरभंगा, मई 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। बैठक के आरंभ में कुलपति ने स्नातकोत्तर कक्षा में नामांकन से संबंधित पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। कुलपति ने बताया कि बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में खेल निदेशालय स्थापित करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है, जिसके अंतर्गत पांच तरह के कोर्स चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तत्काल स्थानीय स्तर पर निदेशक की नियुक्ति की गई है, लेकिन दो वर्ष बाद एनसीइटी के नियमानुसार प्रोफेशनल निदेशक की नियुक्ति की जाएगी, जिनका खेल के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव होगा। कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद विवि में पहली बार शैक्षणिक सीनेट की बैठक आगामी 24, 25 या 30 जून को की जाएगी। सीनेट की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.