दरभंगा, अगस्त 1 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। शहर के एमएलएसएम कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. राजीव कुमार झा के असामयिक निधन पर अतिथि सहायक प्राध्यापक समुदाय में गहरा शोक एवं दुख व्याप्त है। उनके निधन को अतिथि सहायक प्राध्यापकों के संगठन एवं पूरे शिक्षक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए डॉ. बच्चा कुमार रजक ने संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- टीआरई -चार में मैथिली की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्णडॉ. बच्चा कुमार रजक की संवेदनाएं डॉ. रजक ने कहा कि डॉ. राजीव कुमार झा के निधन से शिक्षक समुदाय ने संवेदनशील, कर्मठ एवं समर्पित साथी को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिथि सहायक प्राध्यापक पिछले कई वर्षों से महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ह...