भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में अप्रैल 2025 में हुई 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति सहित उससे जुड़ी शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच होगी। इसको लेकर दो जांच कमेटी का गठन किया गया है। अधिसूचना सोमवार को कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने जारी की है। चार सदस्यीय जांच कमेटी इस बात की जांच करेगी कि बहाली प्रक्रिया में राज्य सरकार के अतिथि शिक्षक नियुक्ति संकल्प का अनुपालन किया गया है या नहीं। इस कमेटी के संयोजक डॉ. नेसार अहमद हैं, जबकि सदस्य के रूप में डॉ. अनिल कुमारी तिवारी, डॉ. पूर्णेंदु शेखर और डॉ. एएन सहाय शामिल हैं। कमेटी को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से ही जुड़ी एक और जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अप्रैल में बहाल अतिथि शिक्ष...