पूर्णिया, जुलाई 16 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में अतिथि शिक्षक के रुप में कार्यरत शिक्षकों का दो माह का पारिश्रमिक का भुगतान कॉलेज के आंतरिक स्रोत से करने को लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर पत्र जारी किया है। सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यो को जारी पत्र में विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में नियुक्त अतिथि शिक्षकों को दो माह का अग्रिम पारिश्रमिक का भुगतान महाविद्यालय के आंतरिक श्रोत से किये जाने के संबंध में आग्रह किया गया है। साथ ही भुगतान महाविद्यालय के आंतरिक श्रोत से करने को लेकर निर्देशित किया गया कि उक्त माह के मद में भुगतान किये जाने वाले राशि का समायोजन भविष्य में प्रेषित किये जाने वाले मांग विवरणी में महाविद्यालय द्वारा कर लिया ज...