फतेहपुर, सितम्बर 2 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्रों में अध्यापन के लिए अतिथि व्याख्याताओं का चयन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा के बाद परीक्षण व्याख्यान व ट्रायल लेक्चर के आधार पर विषय विशेषज्ञों का चयन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...