गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। असुरन से पादरी बाजार मार्ग पर अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों, गिट्टी-बालू कारोबारियों और ठेला-खुमचा संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया। गुरुवार को जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 76,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मौके से चार ठेले और आठ होर्डिंग पोस्ट हटाए गए। अभियान के दौरान नगर निगम इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार और तहसीलदार बीएनएन उपाध्याय सहित ईटीएफ टीम भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...