अलीगढ़, जून 20 -- n खैर के गांव भानौली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान n ग्रामीणाें की शिकायत के बाद लिया गया निर्णयखैर, संवाददाता। तहसील खैर क्षेत्र के गांव भानौली में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सार्वजनिक चकरोड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई नायब तहसीलदार काजोल तोमर के नेतृत्व में की गई। ग्रामीण मुकेश चंद्र पुत्र महेश चंद्र द्वारा की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच में गाटा संख्या 368 स्थित चकरोड पर अवैध कब्जा पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।शुक्रवार को नायब तहसीलदार काजोल तोमर, राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तथा लेखपालों की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया टीम ने लगभग 350 मीटर लंबे चकरोड से अतिक्रमण हटवाते...