औरंगाबाद, जनवरी 29 -- कुटुंबा प्रखंड पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को प्रखंड परिसर के बहुद्देश्यीय कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने की और संचालन बीडीओ प्रियांशु बसु ने किया। बैठक में प्रखंड स्तर की कई सार्वजनिक समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण का निर्णय लिया गया। प्रमुख ने अंबा सब्जी बाजार की गली में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और आवागमन सुचारु कराने के लिए कार्रवाई का निर्देश सीओ चंद्र प्रकाश को दिया। एनएच 139 किनारे स्थित मछली बाजार को नदी किनारे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि सड़क किनारे बाजार होने से लोगों को परेशानी होती है और गंदगी फैलती है। अंबा बाजार के नवीनगर रोड स्थित वर्तमान बस स्टैंड को बतरे नदी किनारे सरकारी बस स्टैंड के समीप शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इससे बाजार के ...