समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- शाहपुर पटोरी। शाहपुर पटोरी, रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक तक शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने में किए जा रहे प्रशासनिक टालमटोल के विरोध में पटोरीवासी आगामी 18 दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। उक्त निर्णय रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में आयोजित सड़क जाम संघर्ष समिति की बैठक में ली गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि दो बार रेल मंडल सोनपुर द्वारा स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी को रेलवे की सड़क से अतिक्रमण हटाने में मदद के लिए पत्र भेजा गया परंतु अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। जिसके कारण आरपीएफ और जीआरपी की टीम को शाम में वापस लौट जाना पड़ा। बैठक में कहा गया कि अगर 17 दिसंबर तक शहर की सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 18 दिसंबर को शहरवासी शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर एक दिवसी...