भागलपुर, जून 20 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव पंचायत के वार्ड संख्या एक मे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। तनावपूर्ण माहौल और बढ़ते आक्रोश के कारण अतिक्रमण हटाने गई टीम को बिना कार्रवाई किए बैरंग वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका टीम पर मिलीभगत का आरोप, शिकायतकर्ता ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांगअतिक्रमण का आरोप सीओ के साथ पहुंची प्रशासन की टीम की मानें तो नयागांव निवासी पंकज शर्मा और चंदन सिंह के द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन अतिक्रमण कर उस पर मकान बना लेने का आरोप है। अतिक्रमण बाद के शिकायत पर शुक्रवार को अंचल अधिकारी दलबल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। अतिक्रमण अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण टीम और पुलिसबल द्वारा च...