फतेहपुर, फरवरी 17 -- औंग। हाईवे की सर्विस लेन पर किए जाने वाले अतिक्रमण के कारण बाधित होने वाले आवागमन के चलते पूर्व में लाल निशान लगाए गए थे। किए जाने वाले अतिक्रमण को न हटाए जाने पर मंगलवार को एनएचएआई व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पहुंची जिस पर अतिक्रमण कारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कस्बे में हाईवे की जमीन पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर लिया था, जिसमें पूर्व में करीब 25 मीटर तक नापजोख करने के बाद लाल निशान लगाकर स्वयं अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम देने के साथ ही नोटिस दी गई थी। जिस पर कुछ ने तो अतिक्रमण को हटा लिया लेकिन कुछ लोगो ने अतिक्रमण को नहीं गिरवाया। जिस पर संयुक्त टीम ने पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की लेनिक ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम की कार्यवाही ठिठक गई। सूत्रों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों ने 25 मीटर जमीन और भ...