मेरठ, मार्च 7 -- परतापुर थाना क्षेत्र स्थित रिठानी में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने टीम का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही कई दुकानदारों के चालान भी किए। शुक्रवार सुबह कार्रवाई की सूचना मिलते ही रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा और महामंत्री आदित्य शर्मा उर्फ चीनू बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां टीम द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच नोकझोंक हो गई। व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी नियमित रूप से टैक्स अदा करते हैं और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.